अधिकारी के अवकाश पर रहने पर उसके अधिकार कैसे स्थानांतरित किए जाएँ

यदि कोई भी अधिकारी अवकाश पर हैं तो उसका चार्ज किसी भी अन्य अधिकारी को दिया जा सकता है, अन्य अधिकारी के पास सभी अवकाश के आवेदन स्थांतरित किए जा सकते हैं।ऐसा 2 प्रकार से किया जा सकता है।

पहला, अधिकारी स्वतः ही अपने मोबाइल लोगिन से चार्ज अधिकारी का चुनाव कर सकते हैं।

दूसरा, ssp पोर्टल से लिंक अधिकारी को अधिकार दिए जा सकते हैं जिसकी विधि निम्न है :

कर्मचारी के अधिकार स्थानांतरित करने के लिए कार्यालयिय सेट्टिंग ऑप्शन में “अधिकार स्थानांतरित करें” लिंक पर क्लिक करें।

ऐसा करने के बाद आपके पास अगली स्क्रीन पर सम्बंधित अधिकारी और उनके अधिकार किसे स्थानांतरित करने हैं यह ऑप्शन दिखाई देगा, बदलाव करने के बाद अपडेट करें।