नया थाना या कार्यालय कैसे जोड़ें एवं उसमें बदलाव कैसे करें

नया थाना/ कार्यालय जोड़ना

स्मार्ट ई पुलिस पोर्टल में थाना/ चौकी जोड़ने के लिए आपको अधिकारी पोर्टल पर लोगिन करना होगा और यह कार्य सिर्फ़ SSP/ SRP/ SP लोगिन से ही किया जा सकता है।

अधिकारी पोर्टल में बाएँ मेन्यू लिस्ट में थानों के सेट्टिंग आप्शन पर जाएँ और फिर अगले आप्शन पर थानों की सेट्टिंग पर क्लिक करें  ऐसा करते ही आपको नया स्क्रीन दिखेगा जायँ आप नए थाने का नाम, प्रकार, यूज़र्नेम एवं पैस्वर्ड दर्ज कर सकते हैं।

दिए गए बॉक्स में क्या विवरण होना चाहिए?

थाना/हल्का/लाइन/आॅफिस का नाम : इस बॉक्स में थाना / कार्यालय/ पुलिस लाइन का नाम लिखा होना चाहिए जैसे थाना कोतवाली, थाना कैंट एत्यादि।

प्रकार : इसमें आपको यह बताना होगा के दिया गया रेकोर्ड एक थाना है, कार्यालय है अथवा पुलिस लाइन है।

यूज़रनेम : आपको सम्बंधित थाना/ कार्यालय/ पुलिस लाइन का 10 अंक का CUG नम्बर देना होगा, यही CUG नम्बर लोगिन के समय उपयोग किया जाएगा है।

पासवर्ड : इस बॉक्स में पासवर्ड लिखें जिसका उपयोग लोगिन में किया जाना है।

 

थाना/ कार्यालय रेकोर्ड में संशोधन करना

रेकोर्ड में यदि कोई भी संधोधन हो तो आप संबंधित रेकोर्ड के ब्लाक में संशोधन करने के उपरांत पेज के बिलकुल नीचे बना पीला बटन “अप्डेट करें” पर क्लिक करें। रेकोर्ड संशोधित हो जाएगा।