स्मार्ट ई पुलिस SSP/ SRP/ SP डैश्बोर्ड में कर्मचारियों के पे स्लिप अपलोड करने का आप्शन दिया गया है जो कि सरल है और कम समय में अपलोड भी हो जाता है ।
आवश्यक बातें :
- सभी कर्मचारियों की पे स्लिप एक ही फ़ाइल में होनी चाहिए, एक ही माह की दो फ़ाइल अपलोड करने पर पिछले फ़ाइल का रेकोर्ड डिलीट कर दिया जाएगा। मतलब की अगर आपको रेकोर्ड में कोई सुधार करना हो तो सभी फ़ाइल को दुबारा अपलोड करना होगा।
- यदि आपके पास आंकिक शाखा से सम्बंधित ID नहीं है तो बनवा लें, या फिर excel फ़ाइल को अपने जनपद/ अनुभाग के स्मार्ट ई पुलिस सेल से सम्पर्क करके अपलोड करा लें। ( स्मार्ट ई पुलिस सेल का सम्पर्क )
- अपलोड की जाने वाली फ़ाइल 4 MB से ज़्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए।
पे स्लिप अपलोड करने की विधि
- स्मार्ट ई पुलिस SSP / SRP / SP डैश्बॉर्ड में ” सैलरी स्लिप अपलोड करें ” आप्शन पर क्लिक करें।

- सैलरी अपलोड करने के लिए इक्सेल फ़ाइल का फ़ॉर्मैट
PNO STAFF NAME THANA / OFFICE RANK GPAY DPAY DAYAL-100 पहला कॉलम PNO का होना आवश्यक है, शेष सभी कॉलम आप अपनी सुविधा अनुसार जोड़ सकते हैं जिनमे अन्य सभी विवरण होंगे जिंसमे कर्मचारी का नाम, सब टोटल ।
- इक्सेल फ़ाइल को 97-2003 वर्जन में सेव कर लें।

- फ़ाइल को अपलोड कर लें, अपलोड करते समय पे स्लिप का माह अवश्य लिखें।
- अपलोड होते ही पे स्लिप सभी कर्मचारियों को उनके मोबाइल लोगिन में दिखाई देने लगेगी।