GH प्राप्त नहीं हो रही है

स्मार्ट ई पुलिस SSP / SRP / SP पोर्टल में GH स्वतः देने की सुविधा ऑप्शनल है, जिसे डैश्बॉर्ड से ON / OFF किया जा सकता है ,

प्रायः सभी जनपद / अनुभगों में GH की सुविधा ON है, लेकिन यह सम्बंधित थानाध्यक्ष / यूनिट प्रभारी / सर्कल इंचारगे / पुलिस अधीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के अधिकार क्षेत्र में है, जो की कर्मचारियों के सराहनीय कार्य, और ड्यूटी कुशलता को देखते हुए दी जाती है।

आपके अवकाश के आवेदन के साथ आपको यह विवरण ( अवकाश का विवरण देखना ) दिया जाता है के कौन से अधिकारी ने आपको GH दिया है या आपका GH निरस्त किया है ।

उपरोक्त उदाहरण में यह दर्शाया गया है के पुलिस लाइन, CO एवं पुलिस अधीक्षक ने आपके अवकाश के आवेदन पर GH दिया है, यदि GH नहीं दिया गया होता तो यहाँ पर नहीं दर्शाया जाता ।