लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी मतदान केंद्रों की ड्यूटी से भिन्न होती है क्यूँकि इसमें अपने जनपद की पुलिस की ड्यूटी लगनी होती है, एवं सभी अधिकारी / थानाध्यक्ष अपने हमराह / सहयोगी पुलिस बल के नाम की सूची स्वयं ही भेज देते हैं,
ऐसे ड्यूटी डिप्लॉमेंट सैद्धांतिक तौर पर मैन्यूअल होते हैं, सोफ्टवरे पर ऐसे कर्मियों की ड्यूटी चुन-चुन के लगाए जाने में काफ़ी लम्बा समय लगता है। एवं यदि इनके मैन्यूअल कार्ड बनाए जाएँ तो भी एक लम्बा समय लगेगा।
इस समस्या का समाधान निकाला जा चुका है, जिसमें आप मास्टर इक्सेल फ़ाइल तैयार कर लेते हैं, जो की सोफ्टवेर में अपलोड होगा और दिए गए रेकोर्ड के आधार पर ही ड्यूटी कार्ड प्रिंट कर सकेगा। ड्यूटी कार्ड के साथ ही बुक्लेट एवं मोबाइल एप पर ड्यूटी भी दिखाई देगी।
एक्सेल प्रारूप डाउनलोड करें : https://docs.google.com/spreadsheets/d/1fJD7p5x3zVr5bCC9Ksfu6smajc8R7PqFxluYl7AYm2M/edit?usp=sharing
- पहला कोलम “ Duty Category “ है, यदि आप लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी प्रकार के आधार पर अलग अलग बुक्लेट निकलना चाहते हैं उदाहरण के लिए थाना QRT के लिए अलग, DM/SP मोबाइल के लिए अलग एवं ज़ोनल मोबाइल के लिए अलग तो आपको Duty Category कोलम में ड्यूटी प्रकार को लिखना पड़ेगा।
- दूसरा कोलम है “Duty Subcategory” जिसमें ड्यूटी के उपवर्ग को लिखेंगे जैसे की थाना QRT में किस थाने की QRT? तो आप Duty Category में सम्बंधित थाने का नाम लिखेंगे।
- तीसरा कोलम है Method of Contact जिसमें इस ड्यूटी में लगे कर्मी को किस अधिकारी/विभाग से सम्पर्क करना होगा, उदाहरण के तौर पर थाना QRT पर लगे कर्मी अपने थानाध्यक्ष से सम्पर्क करेंगे तो यहाँ उस थानाध्यक्ष का विवरण एवं मोबाइल नम्बर लिखना होगा, उदाहरण के लिए इक्सेल शीट देखें।
- चौथा कोलम है VS : VS का मतलब है विधानसभा यदि यह ड्यूटी किसी विधान सभा से सम्बंधित है तो इस कोलम में विधानसभा का क्रमांक लिखना है, ध्यान रखें सिर्फ़ क्रमांक लिखना है इसमें नाम लिखने की आवश्यकता नहीं है, सोफ्टवरे स्वतः की उस क्रमांक से मिलते जलते विधान सभा का नाम प्रिंट कर देगा।
- पाँचवा कोलम है ZONE : यदि यह ड्यूटी किसी ज़ोन से सम्बंधित है तो इस कोलम में ज़ोन का क्रमांक लिखना है, ध्यान रखें सिर्फ़ क्रमांक लिखना है इसमें नाम लिखने की आवश्यकता नहीं है, सोफ्टवरे स्वतः की उस क्रमांक से मिलते जलते विधान सभा का नाम प्रिंट कर देगा। ज़ोन के साथ ही यह ज़ोन किस विधानसभा में पड़ता है उसका भी क्रमांक VS कोलम में लिखना होगा। इसमें ज़ोन मोबाइल एत्यादि जैसे ड्यूटी सम्मिलित होती हैं।
- छठा कोलम है SECTOR : यदि यह ड्यूटी किसी सेक्टर से सम्बंधित है तो इस कोलम में सेक्टर का क्रमांक लिखना है, ध्यान रखें सिर्फ़ क्रमांक लिखना है इसमें नाम लिखने की आवश्यकता नहीं है, सोफ्टवरे स्वतः की उस क्रमांक से मिलते जलते विधान सभा का नाम प्रिंट कर देगा। सेक्टर के साथ ही सेक्टर जिस ज़ोन में पड़ता है उस ज़ोन का क्रमांक भी ZONE कोलम में लिखना होगा इसके साथ ही यह सेक्टर किस विधानसभा में पड़ता है उसका भी क्रमांक VS कोलम में लिखना होगा। इसमें सेक्टर मोबाइल एत्यादि जैसे ड्यूटी सम्मिलित होती हैं।
- सातवाँ कोलम है “ROLE” : इसमें लगे हुए कर्मचारी का इस चुनाव में क्या कार्यभार है उसका विवरण देना है उदाहरण हेतु : क्षेत्राधिकारी, हमराह, जोनल पु0 अधि0, सैक्टर पु0 अधिकारी इत्यादि
- आठवाँ कोलम है “रैंक” : कर्मचारी की रैंक इस कोलम में लिखने है जैसे आरक्षी, हे0का0 इत्यादि
- नौवाँ कोलम है “NAME” : जिसमें कर्मचारी का नाम मंगल / यूनिकोड में लिखना है।
- दसवाँ कोलम है : PNO
- ग्यारहवाँ कोलम है : Mobile Number
- बारहवाँ कोलम है : Duty Start and Time – जिसमें सम्बंधित कर्मचारी की ड्यूटी किस दिनांक एवं समय पर शुरू होनी है एवं समाप्त होनी है इसका पूरा विवरण लिखें।
- तेरहवाँ कोलम है Thana / Office Name : जिसमें कर्मचारी जिस थाना से सम्बंधित है उसका नाम लिखना है।
- चौदहवाँ कोलम है District : जिसमें कर्मचारी जिस जनपद से आया है उस जनपद का नाम लिखें।
- पंद्रहवाँ कोलम है PAC/CMPF सेक्शन : जिसमें सम्बंधित PAC/CMPF की सेक्शन/संख्या लिखें
- सोलहवे कोलम में PAC/CMPF की कोंपनी का पूरा नाम लिखें।